डीएम ने सासाराम नगर भ्रमण कर स्वच्छता अतिक्रमण यातायात का निरीक्षण किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 20, 2026
- 4 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने सासाराम नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण नियंत्रण एवं नागरिक सुविधाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सासाराम नगर निगम सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने नियमित साफ-सफाई, कचरा उठाव, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सासाराम की ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्ता को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थलों, सड़कों एवं प्रवेश मार्गों के सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार कर समय-सीमा में क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


रिपोर्टर