पर्यटन विभाग से संचालित योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप एवं संबंधित अभियंता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सलीम शाह का मकबरा परिसर का जीर्णोद्धार कार्य, इन्द्रपुरी बराज गार्डन का विकास कार्य,सासाराम में बजट होटल का निर्माण (G+5) तथा इन्द्रपुरी बराज (डेहरी हाट) के निकट आधारभूत संरचना का निर्माण (G+1) प्रमुख रूप से शामिल रहा।

जिला पदाधिकारी ने योजनाओं की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने तथा योजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से जिले में पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधायें विकसित होंगी तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जिला पदाधिकारी ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी,गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट