आस्था का उमड़ा सैलाब, देवकुली धाम में श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का सफल समापन
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 22, 2026
- 2 views
आस्था का उमड़ा सैलाब, देवकुली धाम में श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का सफल समापन
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर---- सावन महीने के पावन अवसर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बाबा भुवनेश्वर नाथ देवकुली धाम महादेव मंदिर परिसर में राजलक्ष्मी ग्रुप की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीसीताराम नाम संकीर्तन महायज्ञ का शनिवार को श्रद्धापूर्वक सफल समापन हो गया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
समापन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्रीसीताराम नाम के संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होकर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
राजलक्ष्मी ग्रुप के निदेशक देवव्रत नंदन सिंह उर्फ सोनू बाबू ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य लोगों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर शिवहर नगर सभापति राजन नंदन सिंह, आदित्य नंदन सिंह सहित व्यास विनय चौधरी, शिव पूजन पांडे, चितरंजन कुमार, श्याम किशोर, ध्रुव झा, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र राउत, श्रीनारायण सिंह, हरिकांत गुप्ता, महेश महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


रिपोर्टर