वांछित अभियुक्त चंदन गौतम नहर पुलिया से गिरफ्तार

बरसठी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा, न्यायालय में किया पेश


बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने शनिवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़ेरी चौकी क्षेत्र स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चंदन गौतम पुत्र संतोष कुमार गौतम उर्फ लोटन, निवासी ग्राम बड़ेरी, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0 335/2026 में धारा 69, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे संबंधित न्यायालय जौनपुर में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिन्द और कांस्टेबल संतोष कुमार यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट