गैर जमानती वारंट में महिला समेत तीन गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 22, 2026
- 23 views
निगोह में घर पर दबिश देकर बरसठी पुलिस ने की कार्रवाई, तीनों को न्यायालय भेजा
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट से संबंधित एक महिला समेत तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ वारंटियों की तलाश में जुटे थे। मुखबिर की सूचना एवं वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने ग्राम निगोह स्थित आरोपियों के घर पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कड़ेदीन प्रजापति पुत्र स्व. सहदेव प्रजापति (40 वर्ष), उर्मिला देवी पत्नी कड़ेदीन प्रजापति (38 वर्ष) तथा भरत शर्मा पुत्र अमृतलाल शर्मा (30 वर्ष) निवासीगण ग्राम निगोह, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध उपजिलाधिकारी मड़ियाहूँ के न्यायालय से 7 अगस्त 2026 को गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय में चालान भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल बबिता शामिल रहीं।


रिपोर्टर