सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 24, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।सावन के पावन अवसर पर महिला चेतना मंच के तत्वावधान में मोहन बिगहा स्थित कुशवाहा सभा भवन में सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
अध्यक्षता शकुंतला देवी ने की, जबकि उद्घाटन मुख्य अतिथि जनसेवक अनुज कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार महिलाओं को जागरूक व सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश-राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मंच की गतिविधियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
संचालन मीरा चौधरी ने किया। महिलाओं ने सावन गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर सोनी कुशवाहा, काजल देवी, रंजू देवी, सुमन देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


रिपोर्टर