सदर अस्पताल में बढ़ा भरोसा, 4 माह में 1.07 लाख मरीजों का इलाज


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम सदर अस्पताल में मई से 23 अगस्त तक 1,07,255 मरीजों ने इलाज कराया। ओपीडी में 92,319 और इमरजेंसी में 14,936 मरीज पहुंचे।


इसी दौरान 68,834 पैथोलॉजी जांच, 28,225 एक्स-रे और 4,063 सीटी स्कैन किए गए। गंभीर मरीजों के लिए 1,206 डायलिसिस सेशन भी हुए।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर इलाज और जांच की सुविधा देने पर लगातार काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि समय पर उपचार और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राथमिकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट