इलेक्ट्रिक बाइक गोदाम में भीषण आग, 60 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक - लाखों का नुकसान


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।जिले के अकोढ़ी गोला बाजार के चांदी रोड स्थित सरस्वती इलेक्ट्रिक बाइक एवं ई-रिक्शा गोदाम में गुरुवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई।


दमकल की तीन गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।


गोदाम मालिक जितेंद्र कुमार के अनुसार 60 से अधिक नई बाइक और ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक तौर पर लाखों के नुकसान की आशंका है।


थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर जांच की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट