आइएएस प्रिया रानी ने संभाला पदभार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 29, 2026
- 3 views
रोहतास।सासाराम सदर अनुमंडल को नई अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) मिली हैं। IAS प्रिया रानी ने सासाराम सदर SDM के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने, आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया।
नवपदस्थापित SDM प्रिया रानी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए क्षेत्र की प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही सासाराम सदर अनुमंडल में प्रशासनिक स्तर पर नई ऊर्जा और बेहतर कार्यप्रणाली की उम्मीद जताई जा रही है।


रिपोर्टर