मध्य विद्यालय शिवगंज डेहरी में 'खेलो और सीखो' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, मेधावी छात्र और अभिभावक सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 29, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास सासाराम के आदेश पर मध्य विद्यालय शिवगंज डेहरी में शुक्रवार को 'खेलो और सीखो' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन प्रधानाध्यापक संजय कुमार की देखरेख में हुआ।
प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा से जोड़ना है। खेल से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी नियुक्ति देना सराहनीय पहल है। आज राष्ट्रीय खेल दिवस है, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मनाया जाता है।
इस दौरान नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र तथा सक्रिय अभिभावकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद मीना देवी, सचिव रीता देवी, सदस्य रेखा देवी, शिक्षक प्रेमचंद प्रसाद, सुजाता प्रसाद, नसरीन, मोनू गुप्ता, विभा रानी, आयुषी गौतम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


रिपोर्टर