नए एसपी मिस्टर राज का बुके देकर स्वागत, अपराध मुक्त जिले की उम्मीद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 29, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास ।जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज से वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार सिंह व पूर्व वार्ड पार्षद खुशीचंद गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अंग वस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मिस्टर राज एक कुशल और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। इससे पहले बक्सर और भोजपुर जिले में एसपी के रूप में उन्होंने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि मिस्टर राज के अनुभवी नेतृत्व में रोहतास जिला भी अपराध मुक्त होगा और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।"
पूर्व वार्ड पार्षद खुशीचंद गुप्ता ने भी नए एसपी को बधाई देते हुए कहा कि जिले को एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में पूरे रोहतास में शांति व्यवस्था और मजबूत होगी।
इस अवसर पर नए एसपी मिस्टर राज ने सभी का आभार व्यक्त किया और जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।


रिपोर्टर