डीपीएस डायरेक्टर समरेन्द्र कुमार को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, मिली मानद डॉक्टरेट


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।डीपीएस स्कूल, डालमियानगर के डायरेक्टर समरेन्द्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (Ph.D. Honoris Causa) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान वेबिक यूनिवर्सिटी, घाना द्वारा 26 अगस्त को गुड़गांव के वेलकम आईटीसी होटल में प्रदान किया गया।


वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उनके प्रयासों को यह अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों और डीपीएस परिवार ने हर्ष जताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट