पूर्व जिला पार्षद नितु सिंह के आवास पर हुई शिव चर्चा, गूंजे भोलेनाथ के जयकारा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन। माँ शीला भवन स्थित आवास पर पूर्व जिला पार्षद नितु सिंह ने शिव चर्चा का आयोजन कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान शिव की आराधना की।


नितु सिंह ने कहा कि शिव आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन हुआ, फिर प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।


मौके पर विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट