सोन नदी के तटीय और निचले इलाकों के लिए हाई अलर्ट


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।इंद्रपुरी बैराज (सोन नदी) से 4,25,854 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और जलस्तर लगातार बढ़ने की प्रवृत्ति में है। रोहतास जिले के नौहट्टा, रोहतास, तिलौथू, डेहरी और नासरीगंज प्रखंडों के तटवर्ती और निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव का अत्यधिक खतरा है।



नदी तट से दूर रहें: सोन नदी के घाटों, तटीय क्षेत्रों और पानी के तेज बहाव वाले इलाकों की ओर बिल्कुल न जाएं।


*मवेशियों को सुरक्षित रखें:* निचले इलाकों से अपने पशुओं को तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर ले जाएं।


यदि आप नदी के पास के निचले इलाके में रहते हैं, तो स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए तुरंत ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में चले जाएं।

बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें: बच्चों को जलस्रोतों के पास खेलने न दें।

 किसी भी सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 06184-226093 पर तुरंत संपर्क करे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट