डीएम ने इंद्रपुरी बैराज का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 01, 2026
- 20 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इंद्रपुरी बैराज का निरीक्षण कर जल प्रबंधन और बैराज क्षेत्र की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बैराज में कितना पानी स्टोर है, कितना पानी छोड़ा जा रहा है, सोन नदी में कितनी मात्रा में पानी प्रवाहित किया जा रहा है तथा नहरों में कितना पानी सप्लाई किया जा रहा है, इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान बैराज परिसर में उगी जंगली घास और झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए बैराज परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए। वहीं इंद्रपुरी बैराज कॉलोनी में रहने वाले लोगों की बिजली समस्या पर भी समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कॉलोनी में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बैराज की वर्तमान जल उपलब्धता, पानी के डिस्चार्ज और नहरों में आपूर्ति की स्थिति पर भी विस्तृत मंथन किया गया।


रिपोर्टर