मशाल टू का शुभारंभ होगा


रोहतास। विश्व की सबसे बड़ी बुनियादी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मशाल-एक की शानदार सफलता के बाद मशाल- दो का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर होना प्रस्तावित है। विगत वर्ष मशाल-एक के सफल आयोजन से इस प्रतियोगिता में चयनित 263 खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति की प्रेरणा योजना के अंतर्गत तीन लाख वार्षिक छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया जो की मशाल की एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी। 0 3 अक्टूबर से स्कूल स्तर की प्रतियोगिता राज्यभर में जिलावार शुरू हो जायेगी तथा अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक राज्य के सभी मध्य और उच्च सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बालक -बालिका दोनों वर्गो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। पुनः जनवरी 2027 से संकुल स्तर तथा प्रखंड स्तर पर और उसके बाद फिर फरवरी 2027 में जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजित होगी । इस प्रतियोगिता में आयु वर्ग अंडर 14 में कुल चार खेल विधा में पहला एथलेटिक्स बालक- बालिका में क्रिकेट थ्रो बॉल, लंबी कूद, 60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़ का इवेंट्स,दूसरा खेल विधा साइकिलिंग के तहत बालक वर्ग में 5 किलोमीटर व बालिका वर्ग में 3 किलोमीटर रेस ,तीसरा कबड्डी बालक- बालिका और चौथा फुटबॉल केवल बालक की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी 

 आयु वर्ग अंडर-16 के तहत कुल पाँच खेल विधा में पहला एथलेटिक्स खेल विधा के तहत क्रिकेट थ्रो बॉल ,लंबी कूद ,100 मीटर दौड़ ,800 मीटर दौड़ का इवेंट्स,दूसरा खेल विधा साइकिलिंग बालक वर्ग में 5 किलोमीटर व बालिका वर्ग में 3 किलोमीटर रेस ,तीसरा कबड्डी बालक-बालिका,चौथा फुटबॉल केवल बालक और पाँचवा वॉलीबॉल केवल बालक की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। दोनों आयु वर्गों के आयु की गणना संभवतः 31 दिसम्बर 2026 के आधार पर की जायेगी।  

मशाल खेल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर,संकुल स्तर,प्रखंड स्तर,जिला स्तर व राज्य स्तर अर्थात कुल 5 स्तरों पर आयोजित की जायेगी।       

इस प्रतियोगिता में चयन का दो आधार होगा। पहला बैटरी टेस्ट के तहत हाइट मेजरमेंट,वेट मेजरमेंट, 30 मीटर स्प्रिंट रेस,800 मीटर रेस,6 गुणा 10 मी शटल रन, वर्टिकल जंप,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप ,फुटबॉल थ्रो और दूसरा उक्त विद्या का फंडामेंटल स्कील का आधार होगा। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केवल जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर ही चयनित खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी,पुरस्कार राशि तथा प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को कहा गया है कि वे अपना आधार कार्ड,विद्यालय जन्म प्रमाण-पत्र, विद्यालय आई कार्ड,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी,बैंक खाता संख्या तथा फोटो आदि दस्तावेज अद्यतन तैयार कर ले और नियमित रूप से अभ्यास में अभी से ही लग जायें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट