एसडीएम प्रिया रानी ने चेनारी के सरकारी विद्यालय का किया औचक निरीक्षण


रोहतास। सासाराम की एसडीएम प्रिया रानी ने मंगलवार को चेनारी स्थित एक सरकारी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचीं एसडीएम ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली।


उन्होंने बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों को भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और उनकी शैक्षणिक प्रगति की लगातार निगरानी करने को कहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट