मंगरवलियां पैक्स चुनाव को लेकर एसडीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 01, 2026
- 6 views
रोहतास। जिले के विक्रमगंज अनुमंडल के राजपुर प्रखंड के मंगरवलियां पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 01 सितंबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज ने राजपुर प्रखंड अंतर्गत मंगरवलियां पैक्स चुनाव के मद्देनजर संबंधित मतदान केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्क रहकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो और सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।प्रशासन की सक्रियता और निरीक्षण के बाद चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किए जाने की उम्मीद है।


रिपोर्टर