प्राकृतिक का कहर तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, नजदीकी मार्ग बाधित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 02, 2026
- 44 views
प्राकृतिक का कहर- तेजी से बढ़ रहा जलस्तर, नजदीकी मार्ग बाधित
सूत्रों की माने तो दुर्गावती जलाशय सह करमचट बांध में, क्षति होने की आशंकाओं के कारण अचानक छोड़ा गया पानी
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर------- जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र में दुर्गावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से अब बाढ़ का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। मंगलवार दोपहर से दुर्गावती नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने के कारण कुदरा प्रखंड क्षेत्र की दो पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई हैं, जिसके कारण अनैको गांवो से नजदीकी मार्गों पर आवागमन अवरुद्ध हैं।
दुर्गावती नदी में अचानक बढ़े पानी ने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी तेजी से फैल रहा है और कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने लगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर के बाद के पानी की रफ्तार काफी तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि दुर्गावती जलाशय में लगातार बढ़ रहे जलस्तर का असर दुर्गावती नदी और उससे जुड़े नहरों पर भी दिखाई दे रहा है। जलाशय में पानी बढ़ने के साथ ही नदी और नहरों में पानी का दबाव बढ़ गया है। देखते ही देखते नदी का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा और दोनों पुलिया जलमग्न हो गईं।
दो पुलिया डूबीं, आवागमन हुआ प्रभावित
पुलिया के ऊपर पानी चढ़ने के बाद इस मार्ग से लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कुदरा और रामपुर प्रखंड के बीच आने-जाने वाले ग्रामीणों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके वजह से ग्रामीणों को तेलरी चनारी मार्ग से गुजरना पड़ा वही बहाव तेज होने के कारण लोगों को पुलिया पार करने से भी रोका जा रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से दुर्गावती नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर नदी के आसपास बसे गांवों और निचले इलाकों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है।
दुर्गावती जलाशय में बढ़ा पानी, नहर भी उफान पर
दुर्गावती जलाशय में पानी बढ़ने के बाद दुर्गावती नदी के साथ-साथ उससे जुड़ी नहरों में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। कई स्थानों पर नहरें उफान पर दिखाई दे रही हैं। पानी का दबाव बढ़ने के कारण नदी और नहरों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों की नजर अब लगातार नदी के जलस्तर पर बनी हुई है। ग्रामीण अपने स्तर से भी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और एक-दूसरे को पानी बढ़ने की सूचना दे रहे हैं।
सूत्रों की माने तो दुर्गावती जलाशय सह करमचट बांध में क्षतिग्रस्त होने की आशंकाओं के बीच अचानक छोड़ा गया पानी
वही सूत्रों की माने तो दुर्गावती जलाशय सह करमचट बांध में अधिकारियों की लापरवाही, सही समय से पानी न छोड़ने की वजह से अधिक जल जमाव के कारण बांध क्षतिग्रस्त होने की आशंकाओं को नजर में रखते हुए, अचानक पानी छोड़ने की वजह जीवन अस्त-व्यस्त।


रिपोर्टर