भगवानपुर थाना के रामगढ़ में छापेमारी, 35 लीटर देशी शराब बरामद, साथ एक शराबी गिरफ्तार

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)------ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना के रामगढ़ पंचायत में बीती रात पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 7 में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कुल 35 लीटर देशी शराब बरामद की है।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब से जुड़े आरोपी अफजल अली, पिता इलियास इदरीसी, ग्राम रामगढ़, मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस ने शराब पीने के आरोप में उपेंद्र साह, उम्र 35 वर्ष, पिता रामजी साह, ग्राम रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भगवानपुर पुलिस द्वारा लगातार शराब के अवैध कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट