NH-19 पर ओवरलोड हाइवा जप्त 63 हजार किया गया जुर्माना

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चिपली के पास NH-19 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए मंगलवार,  को दुर्गावती थाना एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान तेज गति से आ रहे एक हाइवा रजिस्ट्रेशन नंबर BR45GAB697 को रोककर जांच की गई।

जांच के दौरान हाइवा में करीब 12 टन ओवरलोड राख लदा पाया गया। इसके बाद वाहन को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। वाहन पर कुल 63,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

प्रशासन एवं परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट