डीएम डीडीसी ने तेंदुआ गांव के शिव मंदिर एवं नोखा दहशील पोखरा का निरीक्षण इको टूरिज्म के लिए किया


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा नोखा प्रखंड में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तेंदुआ गाँव स्थित प्राचीन शिव मंदिर एवं नगर परिषद नोखा क्षेत्र स्थित दहासिल पोखरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री आकांक्षा आनंद,विशेष कार्य पदाधिकारी विनय प्रताप,प्रखंड विकास पदाधिकारी नोखा,अंचल अधिकारी नोखा,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नोखा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने तेंदुआ पहाड़ स्थित शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया तथा स्थानीय ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की माँग पर उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद नोखा को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने दहासिल पोखरा का भी निरीक्षण किया। यहाँ पर्यटन विभाग के सहयोग से पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों के लिए आवश्यक सुविधायें विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी को भूमि से संबंधित आवश्यक कार्रवाई एवं निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि दहासिल पोखरा एवं तेंदुआ पहाड़ क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण अत्यंत रमणीय है। उचित आधारभूत एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास किये जाने पर यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट