हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाए जाने पर डॉ. निर्मल कुशवाहा ने दी बधाई


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।जदयू के वरिष्ठ नेता एवं चर्चित चिकित्सक डॉ. निर्मल कुशवाहा ने हरेंद्र बहादुर सिंह उर्फ हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी है। डॉ. कुशवाहा ने कहा कि यह उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण का फल है।


उन्होंने इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार जताया।


नवनियुक्त महासचिव हरेंद्र सिंह ने कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर दीपक निषाद, मुन्ना कुशवाहा, गुड्डू पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट