जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न


रोहतास। खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण बिहार पटना के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026- 27 के तहत जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह के अंत तक होने की संभावना है। जिला विकास की अवधारणा को उद्देश्य तक पहुँचाने हेतु खेलों के क्षेत्र में विकास करना अनिवार्य है,जिसमें विद्यालयों में पदस्थापित नामित खेल शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है ।जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास के ज्ञापांक 235(खेल) दिनांक 5.9.2026 के निदेश के आलोक में चेनारी,शिवसागर सासाराम करगहर तथा कोचस प्रखंडों में नामित खेल शिक्षकों का आज  खेल भवन -सह-न्यू स्टेडियम फजलगंज,सासाराम में एक दिवसीय गैर आवासीय सेमिनार संपन्न हुआ। इस सेमिनार में सभी मध्य विद्यालय,उच्च विद्यालय,उच्च माध्यमिक विद्यालय,प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में पदस्थापित प्रभारी शारीरिक शिक्षकों की उपस्थिति रही। । जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि खेल में अपार संभावनायें हैं।  खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करना चाहिए,जिससे कि उन्हें इस क्षेत्र में सफलता मिल सके। उन्होंने विद्यालय खेल प्रतियोगिता के मुख्य खेल विधा-कबड्डी, बास्केटबॉल,एथलेटिक्स,खो- खो तथा वॉलीबॉल आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। खेल पदाधिकारी ने सभी प्रभारी शारीरिक शिक्षकों को स्कूलों में नियमित शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर जोर देने की बात कही। आज के सेमिनार में सोनी कुमारी,एथलेटिक्स कोच,खेल कार्यालय रोहतास,शशि प्रताप  सिंह,बास्केटबॉल एकलव्य कोच रोहतास तथा अभिमन्यु कुमार शारीरिक शिक्षक आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट