जिलाधिकारी ने डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय भवनों का किया निरीक्षण रोहतास। जिलाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र ने डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित विभिन्न सरकारी आवासीय भवनों की वर्तमान स्थिति,रख-रखाव तथा उपलब्ध खाली स्थान का जायजा ल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 09, 2026
- 23 views
रोहतास। जिलाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र ने डीएम कॉलोनी स्थित सरकारी आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित विभिन्न सरकारी आवासीय भवनों की वर्तमान स्थिति,रख-रखाव तथा उपलब्ध खाली स्थान का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि डीएम कॉलोनी परिसर में स्थित कई सरकारी आवासीय भवन काफी पुराने हैं। भवनों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने ने भवन निर्माण विभाग को सभी पुराने सरकारी भवनों का विस्तृत भवन ऑडिट कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भवनों की संरचनात्मक स्थिति का तकनीकी रूप से समुचित आकलन किया जाय तथा ऑडिट के आधार पर आवश्यक मरम्मत,सुदृढ़ीकरण अथवा अन्य आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भवन ऑडिट के उपरांत भवनों की वर्तमान स्थिति से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाय। साथ ही पुराने भवनों की सुरक्षा एवं उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाया जाय। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डीएम कॉलोनी परिसर में उपलब्ध खाली स्थान का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध खाली स्थान का बेहतर एवं समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए वहाँ नये सरकारी आवासीय भवनों के निर्माण हेतु आवश्यक प्राक्कलन एवं प्रस्ताव तैयार किया जाय। भवन निर्माण विभाग को स्थल का तकनीकी आकलन करते हुए नये भवन निर्माण की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी आवासीय परिसर में उपलब्ध संसाधनों एवं भूमि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करते हुए भवनों के रख-रखाव तथा आवश्यकतानुसार नये भवनों के निर्माण की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई की जाय। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त एवं नजारत उप समाहर्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर