डीएम ने सासाराम मंडल कारा एवं बिक्रमगंज कारा की व्यवस्थाओं की समीक्षा


रोहतास।जिलाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को अपने जिलाधिकारी कक्ष में सासाराम मंडल कारा एवं बिक्रमगंज कारा की व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु बैठक की। बैठक में सासाराम मंडल कारा एवं बिक्रमगंज कारा के अधीक्षक उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने दोनों काराओं में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधाएं एवं डॉक्टरों की उपलब्धता, कारा तक पहुंचने वाली सड़क तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।


जिलाधिकारी ने दोनों काराओं में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर एवं सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कारा परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था, बंदियों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा एवं डॉक्टरों की उपलब्धता तथा सड़क सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।


जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने दोनों कारा अधीक्षकों को निर्देश दिया कि काराओं में उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराना सुनिश्चित करें। साथ ही बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं कारा की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट