दुर्गावती में कंटेनर से 28 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 11, 2026
- 2 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)----- गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुर्गावती पुलिस ने डिडखिली टोल प्लाजा के पास से एक कंटेनर में क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाए जा रहे 28 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक कंटेनर में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल डिडखिली टोल प्लाजा के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक कंटेनर पुलिस को देखकर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें 28 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधे हुए पाए गए।
पुलिस ने कंटेनर रजिस्ट्रेशन नंबर BR02GD 3824 को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इरफान आलम, पिता अबरार मियां, ग्राम प्रतापपुर और शमशेर अली, पिता इस्माइल मियां, ग्राम हुवाजांग दोनो थाना प्रतापपुर, जिला चतरा तथा जसिम, पिता हासिम, निवासी कांटा टोली थाना सदर, रांची के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर