मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर करें संवाद, समय पर लें सहायता : मगध विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 11, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
बोधगया। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग एवं काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रगति चतुर्वेदी, डॉ. हिमालय तिवारी, डॉ. रविंद्र सिंह एवं प्रभात रंजन ने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव के समय अपनी बात साझा करने और समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रीति सुमन ने विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
अभियान के दूसरे चरण में Yellow Ribbon Campaign चलाया गया। विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. दिलीप केसरी, कुलसचिव बी.के. मंगलम सहित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को पीला रिबन लगाकर जागरूकता का संदेश दिया।
कुलपति ने अभियान की सराहना की। आयोजन सचिव डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि विश्वविद्यालय के काउंसलिंग सेंटर ‘सारथी’ में प्रशिक्षित काउंसलर्स विद्यार्थियों को आवश्यक मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराते हैं।


रिपोर्टर