वैकल्पिक देखभाल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 10, 2026
- 6 views
रोहतास। हर बच्चे को स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण और जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षित वैकल्पिक देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को सासाराम में दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-क्षमता वर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
राज्य बाल संरक्षण समिति, समाज कल्याण विभाग, बिहार के सहयोग से मिरेकल फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर और भोजपुर जिले के बाल संरक्षण संस्थानों, जिला बाल संरक्षण इकाइयों, बाल कल्याण समितियों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।
उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चों का उचित पुनर्वासन कर उन्हें पारिवारिक माहौल से जोड़ना सबसे जरूरी है। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई विनीता कुमारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से फील्ड स्तर पर काम करने वालों की क्षमता बढ़ती है।
बाल अधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय ने कहा कि बाल संरक्षण सिर्फ संस्थागत देखभाल तक सीमित नहीं रहना चाहिए, हर बच्चे को सुरक्षित और सम्मानजनक परिवार मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। मिरेकल फाउंडेशन के स्टेट हेड दीपक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे के सर्वोत्तम हित को सुनिश्चित कर उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ना ही बाल संरक्षण का मूल उद्देश्य है।
प्रशिक्षण में परिवार आधारित देखभाल, दत्तक ग्रहण, फोस्टर केयर, पुनर्वास और बाल अधिकारों से जुड़े प्रावधानों पर मंथन किया जा रहा है। प्रशिक्षक विष्णु दत्त पाण्डेय और जितेन्द्र पंडित ने सत्र लिए। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, परिवर्तन विकास के बिनोद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर