RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 3 मोबाइल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 10, 2026
- 12 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी।अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर RPF डेहरी ऑन सोन और GRP की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र निवासी हिमांशु कुमार (22) और राहुल कुमार (28) के रूप में हुई है। तलाशी में उनके पास से चोरी के 3 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल और आभूषण चोरी करते थे। बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 35,000 रुपये है। दोनों के विरुद्ध GRP थाना सोननगर में मामला दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर