श्रम विभाग की छापेमारी में तीन बाल श्रमिक मुक्त, बाल कल्याण समिति ने दी 9 हजार की सहायता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 10, 2026
- 8 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत श्रम विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
मुक्त कराए गए तीनों बच्चों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बाल कल्याण समिति ने बच्चों के हित को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को 3-3 हजार रुपये, कुल 9 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई। इसके साथ ही बच्चों के पुनर्वास, संरक्षण और शिक्षा से जोड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और बच्चों को श्रम से मुक्त कर उन्हें शिक्षा व सुरक्षित बचपन देना ही विभाग की पहली प्राथमिकता है।


रिपोर्टर