बैंक कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन


रोहतास बैंकों की राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय हड़ताल के कारण सासाराम जिले में बिहार ग्रामीण बैंक की सभी 84 शाखाओं के साथ साथ क्षेत्रीय कार्यालय सासाराम में भी पूर्ण हड़ताल है। बैंकर्स की पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य सप्ताह की पुरानी मांग व समरूप PLI एवं अन्य लंबित मुद्दों को लेकर यह हड़ताल पूरे देश के सभी बैंकों के सभी यूनियन के संयुक्त मोर्चे UFBU/UFGBU द्वारा संयुक्त रूप से आहूत की गई है। RBI, NABARD, बीमा कंपनियों आदि में 5 दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है परन्तु भारत में सरकार पूंजीपतियों के दबाव में बैंकों के लिए इसे लागू नहीं कर रही है।

लाभप्रदता से जुड़ा PLI देने में बैंकों द्वारा भेदभाव किया जाता है। लाभप्रदता शाखा स्तर के कर्मियों के परिश्रम से आती है,जबकि उच्च प्रबंधन के लोगों को ज्यादा PLI मिलता है।

कुछ अन्य कई मुद्दे जो सीधे सीधे कर्मियों के हित से जुड़े हुए हैं परन्तु बैंकों के शीर्ष प्रबंधन की मनमानी के कारण उनका निदान नहीं हो रहा है।

ऐसे ही प्रमुख मुद्दों को लेकर बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए हैं। सरकार मांगें नहीं मानती है तो सितम्बर की 28,29 व 30 तारीख को पुनः तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी और बाद में जरूरी हुआ तो अक्टूबर के महीने में अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।

इस हड़ताल में ग्रामीण बैंक के सभी कर्मी शामिल हैं एवं क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे हैं, जिनमें सर्वश्री अभिषेक पाण्डेय, रितेश कुमार रंजन,ऋषिकेश कुमार कर्ण, जयशंकर तिवारी,दीपक कुमार,कुन्दन कुमार, शशि भूषण रावत,अजय कुमार मीणा ,उपेंद्र कुमार, विजय कुमार, शिल्पी रानी,संजीव सोनीप्रमुख हैं। धरना को बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव श्री अभिषेक पाण्डेय द्वारा संबोधित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट