डीआईजी विशेष शाखा ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण, लंबित कांडों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 12, 2026
- 14 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा), बिहार, पटना ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, कैमूर के कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक ने कैमूर जिले में लंबित कांडों के निष्पादन, सीसीटीएनएस, ऑनलाइन एफआईआर, जीरो एफआईआर, पुलिस गश्ती व्यवस्था तथा बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों की प्रगति एवं पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग, गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बैंक एवं वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक, कैमूर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।


रिपोर्टर