चोर निकला मौसेरा भाई, सात भैंसों के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो की कर चुका है बिक्री
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 06, 2026
- 21 views
भगवानपुर पुलिस ने चोरी की सात भैंसें बरामद कर वास्तविक मालिक को लौटाईं
अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर--- भभुआं अनुमंडल क्षेत्र में भैंस चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में मौसेरा भाई ही चोर निकला। पुरानी कहावत है कि 'चोर-चोर मौसेरे भाई' यहां तो कर ही निकला मौसेरा भाई। प्रशासन के अनुसार चोर ने नौ भैंसों की चोरी की थी, जिनमें से दो भैंसों को बेच दिया।जबकि सात भैंसों को भगवानपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है।इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भैंस चोरी के मामले में आवेदक प्यार यादव, पिता स्वर्गीय महादेव यादव, ग्राम एवं पोस्ट उमापुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के आवेदन के आधार पर भगवानपुर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 04.11.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चोरी गई नौ भैंसों में से सात भैंसों को शिवपरसन यादव, पिता स्वर्गीय स्नेही यादव, ग्राम मा्दुरना टोला मड़ईपुर, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद सातों भैंसों को उनके वास्तविक मालिक प्यार यादव को वापस सौंप दिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआं न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भगवानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से भैंस चोरी की घटना का खुलासा हुआ है और पीड़ित परिवार को अपनी सात भैंसें वापस मिल गई हैं।


रिपोर्टर