जिला सहायक संवाददाता को अनुशासनहीनता के आरोप में सेवा से निष्कासित किया गया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 1 views
कैमूर:-- अखिल भारतीय पत्र के जिला सहायक संवाददाता रूपेश कुमार दूबे को अनुशासनहीनता के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा से निष्कासित कर दिया गया है।
संस्थान प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रूपेश कुमार दूबे जनवरी 2026 से जिला सहायक संवाददाता के पद पर कार्यरत थे। उन पर अपने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने तथा समाचार संस्थान के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप था।
बताया गया कि बार-बार समझाने और चेतावनी देने के बावजूद उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद संस्थान के नियमों के तहत उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि समाचार की विश्वसनीयता, अनुशासन और संस्थान की गरिमा सर्वोपरि है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मी के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर