एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने दीपावली की संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम से 251 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी


एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में दीपावली की शुभ संध्या पर एक दीया शहीदों के नाम से संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में 251 दीये जलाकर भारतीय सेना के शहीद जवानों को श्रद्धासुमन श्रद्धांजलि दी

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक खेमराज साहू मार्गदर्शिका मीना जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है क्योंकि भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने का मौका भी नहीं देते है तब जाकर हम अपने घरों में सुरक्षित रहते है और तब हम अपने सारे त्योहारों को हर्ष उल्लास पूरी खुशी के साथ भयमुक्त होकर मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारतीय सेना के शहीद जवानों के सम्मान में एक दीया शहीदों के नाम से दीपावली पर 251 दीये जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है

इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू समाजसेवी हेमन्त कुमार साहू मार्गदर्शिका मीना जोशी ललिता कपाड़ी योगिता बनोला सुनीता तिवारी ममता खत्री गिरीश चन्द्र लोहानी खेमराज साहू मनीष साहू कनिष्का कुमारी नवल आर्या संदीप यादव सुशील राय प्रयाग दत्त जोशी सूरज मिस्त्री दीपक कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट