पलामू एक्सप्रेस में लावारिस बैग से 109 लीटर देसी शराब बरामद, आरपीएफ ने जीआरपी को सौंपा


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। रेल सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट डेहरी ऑन सोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस से लावारिस हालत में भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है।प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर कछवाहा के निर्देशन में स0उ0नि0 हरेराम कुमार, स0उ0नि0 जे.पी. चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी सुरेंद्र चौधरी और आरक्षी उमेश कुमार सिंह प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-05 पर आई गाड़ी संख्या-13347 (बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस) के कोच S7 के बर्थ नंबर-79 के पास दो काले बैग और दो प्लास्टिक के बोरे लावारिस हालत में मिले।


जांच में बैग से 270 टंच स्पेशल और 140 रॉयल झारखंड डीलक्स कुल 410 बोतल (109 लीटर) देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 18,450 रुपये आंकी गई है।


आरपीएफ ने मौके पर जब्ती सूची बनाकर पूरी खेप को अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना (GRP) डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर दिया है। तस्कर की पहचान के लिए जांच जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट