आजाद अधिकार सेना ने की आगामी विधानसभा चुनाव सकलडीहा सीट से प्रशांत सिंह को प्रत्याशी घोषित

उत्तर प्रदेश---- आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चंदौली की 381-सकलडीहा विधानसभा सीट से प्रशांत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रशांत सिंह के उम्मीदवारी की घोषणा की।

प्रशांत सिंह जनसरोकार और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे हैं। वे चंदौली जनपद की जनता की आवाज प्रबुद्धता से उठाते रहे हैं व पत्रकारिता के माध्यम से जन समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और समाज में जागरूकता के साथ ही लोगों की मदद करने का कार्य करते रहे हैं। वे मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी कार्यरत रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रशांत सिंह पार्टी अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट