अकोढी गोला में पैंतीस वर्षीय युवक की शव मिला


रोहतास। जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के आरा मुख्य नहर के प्रेमनगर डुम्हान लाख के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अकोढ़ीगोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया की आरा नहर से 45 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है । मृतक गुलाबी रंग की हाफ टी-शर्ट और नीले रंग की जींस कमर में काले रंग का बेल्ट पहने हुए है । 

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पहचान की कोशिश की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट