ककरैत चेक पोस्ट के पास पिकअप से पांच मवेशी बरामद, तस्कर फरार

संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)------ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को लोड कर कुछ तस्कर उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई।

पुलिस ने ककरैत चेक पोस्ट के पास संदिग्ध पिकअप वाहन को बरामद किया। वाहन की जांच करने पर उसमें कुल पांच मवेशी लदे मिले। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मवेशी तस्कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस द्वारा बरामद मवेशियों एवं पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार मवेशी तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट