बाजार में लड़की से अश्लीलता का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कुछ ही घंटे में सिलाई की दुकान से दबोचा

बरसठी, जौनपुर। बरसठी बाजार में लड़की से अश्लीलता और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उसी सिलाई की दुकान से पकड़ा गया, जहां घटना का वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा अपराध संख्या 359/2026 दर्ज किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बरसठी बाजार के जरौटा रोड स्थित अपनी सिलाई की दुकान पर मौजूद है। सूचना पर उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनापुर गांव निवासी 65 वर्षीय शौकत अली के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट