पितृपक्ष मेला को लेकर आरपीएफ महानिरीक्षक ने गया स्टेशन का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। पितृपक्ष मेला-2026 के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अमरेश कुमार गया रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन एवं स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, भीड़ नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

स्टेशन परिसर की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान महानिरीक्षक ने स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।

संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर रहेगी विशेष नजर

महानिरीक्षक ने सहायक सुरक्षा आयुक्त गया संजय कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट गया के प्रभारी निरीक्षक बनारसी यादव तथा निरीक्षक चंदन कुमार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों के सुरक्षित आवागमन और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

रेलवे विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान गया आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए रेलवे के विभिन्न विभागों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। अधिकारियों ने महानिरीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट