205 कोबरा परिसर में गणेश चतुर्थी पर हुई पूजा-अर्चना

अधिकारियों, जवानों एवं परिजनों ने विधि-विधान से की पूजा, सुख-शांति व समृद्धि की कामना

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 205 कोबरा परिसर में भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ गणपति की पूजा कर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान कमांडेंट नरेश पंवार एवं श्रीमती रीता पंवार ने सभी कार्मिकों और उनके परिवारजनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, शुभारंभ एवं विघ्नों के निवारण के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का पर्व सभी को एकता, सद्भाव, सकारात्मकता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। पूरे परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट