विषधर के डसने से छह वर्षीय मासूम की मौत

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी कृष्णा पटेल की छह वर्षीय पुत्री अंशिका पटेल की रविवार भोर विषधर के डसने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि अंशिका दो दिन पहले अपने घर से ननिहाल जवंशीपुर, थाना रामपुर गई थी। रविवार भोर करीब चार बजे वह ननिहाल में सो रही थी। इसी दौरान विषधर ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंशिका दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। मासूम की मौत की खबर से तुलसीपुर गांव में भी शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट