चैनपुर में हथियार तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 25 जिंदा कारतूस समेत हथियार बनाने का सामान बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 15, 2026
- 22 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:--- जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने एवं तस्करी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और घर की तलाशी के दौरान तीन बैरल, एक ड्रिल मशीन, एक कटर मशीन, एक हथौड़ी, 25 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षक, कैमूर को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर बाजार स्थित करवा मुहल्ला निवासी मोहम्मद असगर अली उर्फ शेख कलीम अपनी दुकान से चोरी-छिपे हथियार एवं गोली की तस्करी करता है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए चैनपुर थानाध्यक्ष एवं डीआईयू के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने चैनपुर बाजार स्थित आरोपी की दुकान पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी लेने पर 25 जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा मिले। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए आरोपी मोहम्मद असगर अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में चैनपुर थाना कांड संख्या 505/26, दिनांक 13 सितंबर 2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/25(1-बी)ए/25(1-एए)/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरामद सामान में तीन बैरल, 25 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, एक ड्रिल मशीन, एक कटर मशीन, एक हथौड़ी तथा एक मोटरसाइकिल शामिल है।


रिपोर्टर