प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 17, 2026
- 14 views
बरसठी, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को संगठन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत ने अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में मरीजों के बीच फल वितरण किया।
कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सूर्यभान पटेल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, महेंद्र यादव, रमेश शुक्ला, रतन श्रीवास्तव, संतोष सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष निगोह , रमेश मौर्य, अजय सिंह, गुलाब सिंह, आशीष शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्टर