रात में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान

बरसठी, जौनपुर। बारिश के मौसम में विषधर जंतुओं का खतरा बढ़ने के बीच रात में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि बिजली गुल होने से गांवों में अंधेरा छा जाता है, जिससे सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने रात में निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ सुधीर चंद्र सोनकर ने बताया कि उनके स्तर से बिजली कटौती नहीं की जाती। ऊपर से आपूर्ति बंद होने पर क्षेत्र में बिजली बाधित होती है और आपूर्ति मिलते ही बिजली उपलब्ध करा दी जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट