प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विकासखंड कार्यालय और अमृत सरोवर सजे
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 17, 2026
- 16 views
बरसठी, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को विकासखंड बरसठी में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड कार्यालय और अमृत सरोवर को झालरों, दीपों और रंगोली से सजाया गया। दीपों की रोशनी से परिसर जगमगा उठा और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग के नेतृत्व में विकासखंड कार्यालय और बरसठी स्थित अमृत सरोवर पर दीप जलाए गए। झालरों और दीपों से सजे परिसर आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत सचिव, सफाईकर्मी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर