मोदी के जन्मदिन पर कैमूर में विरोध प्रदर्शन, मोहनिया में पीएम का पुतला फूंका UGC नियमों को लेकर जताई नाराजगी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 18, 2026
- 8 views
चांदनी चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, UGC के नियमों में बदलाव और आरक्षण व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कैमूर के मोहनिया में विरोध प्रदर्शन का मामला सामने आया। चांदनी चौक पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में सवर्ण समाज के बुद्धिजीवियों सहित मोहनियां के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज तिवारी समेत स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जारी हुए गंदे कानूनी गतिविधियों के विरोध मे अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि UGC के नियमों में बदलाव और आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को लेकर उनकी आपत्ति है। परशुराम सेना के कैमूर अध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। वहीं, पूर्व भाजपा नेता सूरज तिवारी ने भी प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि जन्मदिन का आयोजन पार्टी स्तर तक सीमित रहना चाहिए, छोटी मानसिकता के नेतृत्वकर्ताओं द्वारा सरकारी धनो के दुरुपयोग सहित सरकारी महकमों के कर्मियों का भी दुरूपयोग किया जा रहा है, इतना ही नहीं सरकारी स्कूलों के मासूम छात्र छात्राओं को भी संलिप्त किया गया है। इस दौरान चांदनी चौक पर कुछ देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर चला। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील की और कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।


रिपोर्टर