शांति भंग के आरोप में आठ गिरफ्तार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Sep 18, 2026
- 16 views
बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण व निर्देशन में बरसठी पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कछौटा बनकट गांव से आठ लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने से रोकने के लिए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।
हिरासत में लिए गए लोगों में राधेश्याम चौहान (59), समरनाथ चौहान (27), गोविन्दा चौहान (22), लल्लन चौहान (50), संतोष चौहान (45), शनी चौहान (28), अमरनाथ चौहान (20) और अमन चौहान (28) निवासी कछौटा बनकट थाना बरसठी शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल ओम प्रकाश यादव, रिजर्व कांस्टेबल संदीप गौड़ और रिजर्व कांस्टेबल बलिराम गौड़ शामिल रहे।


रिपोर्टर